[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के रामनगर बास में जलभराव से परेशान लोग:बिना बारिश के भी गली में पानी भरे रहने की समस्या, प्रशासन ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के रामनगर बास में जलभराव से परेशान लोग:बिना बारिश के भी गली में पानी भरे रहने की समस्या, प्रशासन ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

सरदारशहर के रामनगर बास में जलभराव से परेशान लोग:बिना बारिश के भी गली में पानी भरे रहने की समस्या, प्रशासन ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

सरदारशहर : सरदारशहर में नगर परिषद के वार्ड नंबर 1, 2 और 3 को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता, जो रेलवे फाटक के ठीक सामने रामनगर बास में प्रवेश का रास्ता है, बिना बरसात के भी रोजाना सुबह पानी से भर जाता है। पिछले लगभग 6 वर्षों से क्षेत्र के लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं, लेकिन इसका स्थायी समाधान अभी तक नहीं हो पाया है।

पैदल चलने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह सड़क पर पानी जमा होने से पैदल चलने वालों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चलाने वालों को काफी परेशानी होती है। गंदे पानी के कारण फिसलन और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। क्षेत्र के निवासियों ने पार्षदों के माध्यम से और सीधे नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया

इस मामले पर नगर परिषद के आयुक्त मगराज डूडी ने बताया- नगर परिषद की एक टीम को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा और जल्द ही स्थायी समाधान के प्रयास किए जाएंगे। वहीं, सभापति राजकरण चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों को इस समस्या से अवगत करा दिया गया है और पानी निकासी की व्यवस्था को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा।

Related Articles