[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीकमसरा रोही में ढाणी में अज्ञात कारणों से लगी आग:नकदी, अनाज और घरेलू सामान जला, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

बीकमसरा रोही में ढाणी में अज्ञात कारणों से लगी आग:नकदी, अनाज और घरेलू सामान जला, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

बीकमसरा रोही में ढाणी में अज्ञात कारणों से लगी आग:नकदी, अनाज और घरेलू सामान जला, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

सरदारशहर : सरदारशहर के बीकमसरा रोही क्षेत्र में एक खेत की ढाणी में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। यह ढाणी रामचंद्र नायक पुत्र रामकरण नायक की थी। आग से नकदी, अनाज, मोटरसाइकिल और घरेलू सामान जल गया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ढाणी में रखा सारा सामान उसकी चपेट में आ गया।

आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। मांगीलाल जोशी, बीरबल मेघवाल, भादर राम मेघवाल, शिवनारायण हुड्डा सहित कई अन्य ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया।

आग की इस घटना में मोटरसाइकिल, कूलर, चक्की सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इसके अलावा, ढाणी में रखे लगभग 50 हजार रुपए नकद, 5 क्विंटल गेहूं-बाजरा और कुछ सोने-चांदी के आभूषण भी आग की चपेट में आ गए।

ग्राम पंचायत के सरपंच कन्हैयालाल मूंड ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Related Articles