[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में सैनी समाज ने निकाली रैली:मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में सैनी समाज ने निकाली रैली:मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन

नवलगढ़ में सैनी समाज ने निकाली रैली:मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा 11 सूत्रीय ज्ञापन

नवलगढ़ : सैनी समाज के लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चिराना से उपखंड कार्यालय नवलगढ़ तक एक विशाल रैली निकाली। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। रैली में बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए शामिल हुए।

12 प्रतिशत आरक्षण देने की प्रमुख मांग उठाई

ज्ञापन में समाज को अलग से 12 प्रतिशत आरक्षण देने की प्रमुख मांग उठाई गई। इसके साथ ही महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड को देवनारायण बोर्ड की तर्ज पर वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार देने, फुले बोर्ड में पदाधिकारियों की शीघ्र नियुक्ति करने तथा बागवानी विकास बोर्ड के गठन की मांग भी की गई।

अन्य मांगों में संत लखमीदास महाराज की जन्मस्थली नागौर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करना, आंदोलन के दौरान युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेना और भारतीय सेना में सैनी रेजीमेंट के गठन की मांग शामिल थी। समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति एवं कोचिंग योजनाओं का विस्तार करने और युवाओं को सरकारी नौकरियों में विशेष प्रशिक्षण व अवसर उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई।

विशेष विकास पैकेज देने की मांग की

इसके अलावा, समाज के आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए विशेष विकास पैकेज घोषित करने की बात कही गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज लंबे समय से इन मांगों को लेकर प्रयासरत है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर संदीप सैनी (उदयपुरवाटी), रवि सैनी, राजेंद्र सैनी, बलदेव सैनी, प्रभातीलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Articles