बाबाश्याम मेले के लिए स्काउट गाइड शिविर:श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 11 स्थानों पर देंगे सेवाएं
बाबाश्याम मेले के लिए स्काउट गाइड शिविर:श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 11 स्थानों पर देंगे सेवाएं
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
रींगस : रींगस में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ के तत्वावधान में बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेले के दौरान सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया है। इन शिविरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्काउट व गाइड 11 स्थानों पर अपनी सेवाएं देंगे।
संघ सचिव विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि यह सेवा शिविर 28 फरवरी को समाप्त होगा। शिविर के दौरान स्काउट व गाइड श्याम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल सेवा, खोया-पाया और भीड़ नियंत्रण जैसे कार्यों में सहयोग करेंगे।
यहां देंगे सेवाएं
ये सेवाएं मेला परिक्षेत्र के रेलवे स्टेशन, मिल तिराहा, खाटूश्यामजी मोड़, पुराना बस स्टैंड, रोटरी क्लब, रुक्मणी गार्डन, स्काउट भवन, सरगोठ, लांपुवा, संतोषपुरा, चौमू पुरोहितान और रेलवे फाटक पुलिया 108 सहित कुल 11 स्थानों पर प्रदान की जाएंगी।
70 स्काउट गाइड और 10 प्रभारी रहेंगे मौजूद
शिविर में 70 स्काउट गाइड और 10 प्रभारी लगातार 24 घंटे श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात रहेंगे। इन सेवा कार्यों की सफलता के लिए जनसेवक डॉ. अजय सक्सैना, संघ प्रधान स्वतंत्रता सेनानी कालीदास स्वामी, भामाशाह वैद्य शंभूदयाल शर्मा, उप प्रधान सेवानिवृत्त पुलिस उप अधीक्षक पेमाराम चौधरी, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर भागचंद बाजिया, निर्मल मान और सुमन तोबडिया जैसे गणमान्य व्यक्तियों के दिशा-निर्देश पर स्काउट अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विष्णु कुमार जोशी, झाबर निठारवाल सीसीए, कृष्ण कुमार यादव, संदीप गवारिया, बलवीर सिंह शेखावत, डॉ. ज्योति राजावत, सुभाष देवंदा, घांसीराम सैनी, प्रकाश चंद यादव, शंकर लाल रैगर, कोमल शर्मा, विक्रम सैनी, आयुष मौर्य और राजेंद्र मोरवाल सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043292


