[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में उप जिला अस्पताल के लिए जन आंदोलन:पूर्व आवंटित भूमि पर निर्माण की मांग, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में उप जिला अस्पताल के लिए जन आंदोलन:पूर्व आवंटित भूमि पर निर्माण की मांग, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

सरदारशहर में उप जिला अस्पताल के लिए जन आंदोलन:पूर्व आवंटित भूमि पर निर्माण की मांग, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

सरदारशहर : सरदारशहर में उपजिला अस्पताल भवन को पूर्व में आवंटित भूमि पर ही बनाने की मांग को लेकर रविवार शाम शहर में जनआंदोलन हुआ। ताल मैदान से निकाले गए मशाल जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए और अस्पताल निर्माण की मांग उठाई।

युवा और सामाजिक संगठन जुड़े

विकास मंच, सरदारशहर के नेतृत्व में शाम 7 बजे मशाल जुलूस शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आमजन शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मशाल लेकर “अब और सहन नहीं होगा, हॉस्पिटल तो अब बनके ही रहेगा” जैसे नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली।

अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की

जनसभा को संबोधित करते हुए मंच अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित ने मंगलवार से गढ़ के आगे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने मांग की कि उपजिला अस्पताल के लिए पूर्व में आवंटित भूमि पर ही निर्माण कार्य तुरंत शुरू किया जाए। राजपुरोहित ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों से आमजन को गुमराह कर जानबूझकर निर्माण में देरी की जा रही है।

राजपुरोहित ने कई सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि यदि 33 करोड़ रुपये जमा करने की तैयारी है, तो डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर गिणानी क्षेत्र को व्यवस्थित क्यों नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी प्रश्न किया कि क्या साढ़े 17 करोड़ रुपये में अस्पताल का समुचित निर्माण संभव है।

उन्होंने प्रस्तावित नए स्थान को प्रदूषण और फैक्ट्रियों के धुएं से प्रभावित बताते हुए अस्पताल के लिए अनुपयुक्त बताया। राजपुरोहित का कहना था कि पूर्व आवंटित भूमि मेगा हाईवे के अधिक नजदीक है और वहां 50 फुट चौड़ा मार्ग उपलब्ध है, जिससे दुर्घटना पीड़ितों को समय पर उपचार मिल सकेगा।

ये रहे मौजूद

राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक जनहित में उचित निर्णय नहीं लिया जाता। इस अवसर पर बजरंग भाट, लीलाधर दानोदिया, कांग्रेस पार्षद अशोक मेहरा, अशोक सोनी, उम्मेद बलारिया, कासम सब्जी फरोस, ओम भाट, राजू पूनिया, तिलोक, एडवोकेट अश्विनी, एडवोकेट शंकरदास स्वामी, आरिफ, आदिल और हेतराम मेघवाल सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles