[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जर्जर सड़क और जलभराव को लेकर प्रदर्शन:30 मिनट तक लगा जाम, 4 दिन में स्थायी समाधान का आश्वासन मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

जर्जर सड़क और जलभराव को लेकर प्रदर्शन:30 मिनट तक लगा जाम, 4 दिन में स्थायी समाधान का आश्वासन मिला

जर्जर सड़क और जलभराव को लेकर प्रदर्शन:30 मिनट तक लगा जाम, 4 दिन में स्थायी समाधान का आश्वासन मिला

सरदारशहर : सरदारशहर में मेगा-हाईवे से अंजुमन स्कूल तक की मुख्य सड़क की खराब हालत और गंदे पानी के भराव को लेकर प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को विकास मंच के नेतृत्व में लोगों ने सरदारशहर-हनुमानगढ़ मेगा-हाईवे को लगभग 30 मिनट तक जाम रखा। प्रशासन द्वारा चार दिन में स्थायी समाधान के आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया।

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम जनता और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया।

प्रदर्शन के कारण करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा।
प्रदर्शन के कारण करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा।

सड़क टूटी, गंदे पानी का भराव

विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मेगा-हाईवे से अंजुमन स्कूल तक की सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। जगह-जगह गड्ढे और गंदे पानी का भराव होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि कई लोगों को रास्ता बदलकर आना-जाना पड़ रहा है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

प्रदर्शन के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के एईएन एन.के. वर्मा के साथ वार्ता हुई। विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि मुख्य सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा और चार दिनों के भीतर स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

शांति की अपील की

थाना अधिकारी मदनलाल विश्नोई ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क जाम से आमजन को परेशानी होती है, इसलिए समाधान बातचीत के माध्यम से ही निकाला जाना चाहिए। वार्ता सफल होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने मेगा-हाईवे से जाम हटा लिया। इस दौरान आरीफ, रिजवान, जमील, बजरंग भाट, सुनील, कैलाश, हरीश, सुरेश, दिनदयाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles