[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया झुंझुनूं के जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ की दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया झुंझुनूं के जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ की दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया झुंझुनूं के जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ की दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

झुंझुनूं : एनएसयूआई झुंझुनूं जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ ने दिल्ली में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान संगठनात्मक मजबूती, छात्रहितों से जुड़े मुद्दों तथा झुंझुनूं जिले में प्रस्तावित आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने झुंझुनूं जिले में एनएसयूआई की सक्रियता और संगठनात्मक सुदृढ़ता की सराहना की। उन्होंने जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा में झुंझुनूं जिले की एनएसयूआई का सदैव मजबूत और अहम योगदान रहा है।

28 तारीख के शपथ ग्रहण समारोह पर चर्चा

मुलाकात के दौरान आगामी 28 तारीख को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी विशेष रणनीति बनाई गई। राहुल जाखड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में झुंझुनूं जिले से हजारों की संख्या में छात्र दिल्ली पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसे लेकर संगठन स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

राहुल जाखड़ ने कहा कि छात्रहितों की रक्षा, युवाओं की आवाज को बुलंद करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ एनएसयूआई निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

Related Articles