जसरापुर के बडाऊ-रसूलपुर में विराट हिंदू सम्मेलन:कलश यात्रा, हवन और प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम हुआ, समाज में समरसता का दिया संदेश
जसरापुर के बडाऊ-रसूलपुर में विराट हिंदू सम्मेलन:कलश यात्रा, हवन और प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम हुआ, समाज में समरसता का दिया संदेश
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बडाऊ और रसूलपुर में आचार्य पंडित सज्जन शास्त्री के सानिध्य में एक विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सम्मेलन में डॉ. अशोक अरडावतिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉ. अरडावतिया ने कहा कि संयुक्त परिवार व्यवस्था भारतीय समाज की सबसे बड़ी ताकत है और इसे सुदृढ़ बनाए रखना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही, उन्होंने सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर भी बल दिया।

अशोक सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता, संस्कार और परंपराएं ही हमारी वास्तविक पहचान हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष भैरू राम ने की। उन्होंने सभी अतिथियों, ग्रामीणों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जागरूक और संगठित करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई। बालाजी मंदिर बडाऊ से कार्यक्रम स्थल तक और रसूलपुर स्थित नरसिंह जी मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक गाजे-बाजे और जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया और श्रद्धालु भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़े।
सम्मेलन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने देश, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आहुति दी। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया तथा लक्की ड्रा के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में प्रशासक राजेश जांगिड़, पूर्व सरपंच फतेह सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाने के संदेश के साथ हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042248


