भावठड़ी मोड़ पिलोद पर नया प्रतीक्षालय:सामाजिक सहयोग से निर्मित प्रतीक्षालय में यात्रियों को गर्मी, बारिश और धूप से मिलेगी राहत
भावठड़ी मोड़ पिलोद पर नया प्रतीक्षालय:सामाजिक सहयोग से निर्मित प्रतीक्षालय में यात्रियों को गर्मी, बारिश और धूप से मिलेगी राहत
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र के व्यस्ततम भावठड़ी मोड़ पिलोद पर नया यात्री प्रतीक्षालय बनकर तैयार हो गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह प्रतीक्षालय अब यात्रियों को गर्मी और धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करने से राहत देगा। इससे रोजाना गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
बढ़ते तापमान के इस गर्मी के मौसम में यह प्रतीक्षालय विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे और मजदूर वर्ग अब आराम से बैठकर वाहनों की प्रतीक्षा कर सकेंगे, जिससे उन्हें धूप और गर्मी से बचाव मिलेगा।
यह जनहितकारी पहल मुकेश जोशी और डॉ. अनिल जोशी (एसएसजे फाउंडेशन) के सौजन्य से संभव हुई है। इस सामाजिक सहयोग से निर्मित प्रतीक्षालय में स्थानीय नागरिकों का भी सराहनीय योगदान रहा है।
इस अवसर पर सुमेर सिंह शेखावत, संदीप सैनी, तमन्ना मेडिकल स्टोर पिलोद, सत्येंद्र, मनीष सैनी, रवि, संजीव, प्रदीप, रमेश, सुभाष, अंकित कुमार मिष्ठान भंडार पिलोद तथा अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिला उपाध्यक्ष झुंझुनूं कुलदीप सिंह राठौड़ का विशेष आभार व्यक्त किया गया।
ग्रामीणों ने इस कार्य को सामाजिक एकता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी सहयोगकर्ताओं का अभिनंदन किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042227


