खेतड़ी के पशु अस्पताल को मिली सौगात:बहुउद्देशीय में क्रमोन्नत, विधायक धर्मपाल गुर्जर का सम्मान; पशुपालकों को मिलेगी सुविधा
खेतड़ी के पशु अस्पताल को मिली सौगात:बहुउद्देशीय में क्रमोन्नत, विधायक धर्मपाल गुर्जर का सम्मान; पशुपालकों को मिलेगी सुविधा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड में राज्य सरकार की ओर से पशु अस्पताल को बहुउद्देशीय अस्पताल में क्रमोन्नत किया गया है। इस अवसर पर कर्मचारियों और ग्रामीणों ने विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर का नागरिक अभिनंदन किया। इस क्रमोन्नति से क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी।
अभिनंदन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता संयुक्त निदेशक डॉ. शिवकुमार सैनी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विधिवत रूप से किया गया।
गरीब पशुपालकों को होता था आर्थिक नुकसान
विधायक धर्मपाल गुर्जर ने बताया-ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का अभाव था, जिससे पशुपालकों को काफी परेशानी होती थी। बीमारियों के कारण गरीब किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता था।
उन्नत पशु चिकित्सा सुविधा मिलेगी
उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर राज्य सरकार को अवगत कराया गया था। अब तातीजा, ढाणी बाढान और बसई में नए पशु अस्पताल भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, खेतड़ी के पशु अस्पताल को बहुउद्देशीय अस्पताल में क्रमोन्नत कर उन्नत पशु चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।
विधायक ने जोर दिया कि खेतड़ी का अधिकांश क्षेत्र ग्रामीण परिवेश का है, जहाँ ग्रामीण पशुपालन से अपना जीवनयापन करते हैं। पशुओं में बीमारियों का प्रकोप होने पर पशुपालकों को इलाज के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता था। नए भवनों और क्रमोन्नति से यह समस्या दूर होगी और पशुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी।
ये रहे मौजूद
इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों की ओर से विधायक का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार, डॉ. अशोक कादयान, जितेंद्र सैनी, रामचंद्र यादव, अनिषा, मोहर सिंह गुर्जर, महेश कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजेश शाह, ज्योति भारद्वादी, जिला मंत्री निखिल शर्मा, गजेन्द्र जलंद्रा, पवन शर्मा, सोनू अग्रवाल, विजेश सैनी, नागरमल, भवानी सिंह, लालचंद और देवेंद्र कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042227


