सरदारशहर में “होली मायड़ भूमि री” कार्यालय का शुभारंभ, संतों के सान्निध्य में हुआ उद्घाटन
27 फरवरी से 2 मार्च तक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : रुस्तम अली खान
सरदारशहर : आगामी होली पर्व के अवसर पर स्थानीय ताल मैदान में आयोजित होने वाले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “होली मायड़ भूमि री” के सफल संचालन हेतु मुख्य बाजार में कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। उदासर धाम के संत दयानाथ महाराज के करकमलों द्वारा बड़ी संख्या में शहर के गणमान्यजनों की उपस्थिति में कार्यालय का उद्घाटन संपन्न हुआ।
यह आयोजन सेठ मूलचंद, विकास कुमार एवं विनीत कुमार मालू के सौजन्य से तथा रुस्तम अली खान के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन प्रभारी जितेंद्र राजवी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि “होली मायड़ भूमि री” कार्यक्रम शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने का सामूहिक प्रयास है। उन्होंने कहा कि आयोजन को ऐतिहासिक एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए टीम निरंतर तैयारियों में जुटी हुई है।
27 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव के अंतर्गत ताल मैदान में पहली बार घीदड़ का विराट आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन प्रदेश की सुप्रसिद्ध चंग मंडलियों की प्रस्तुतियां होंगी तथा सुविख्यात गायिका सीमा मिश्रा सहित अनेक नामी कलाकार सांस्कृतिक रंग बिखेरेंगे। एक मार्च को सायं 4 बजे भव्य होली शोभायात्रा मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसमें शहरवासियों की व्यापक भागीदारी रहने की उम्मीद है।
कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर पंडित शिवकांत पारीक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की मंगलकामना की। इस दौरान राजकरण चौधरी, केशरीचंद शर्मा, वृताधिकारी कुलदीप वालिया, थानाधिकारी मदनलाल विश्नोई सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आयोजन समिति अध्यक्ष शोभाकांत स्वामी, उपाध्यक्ष रामप्रसाद सुथार, मंत्री शंकरलाल प्रेमानी, आयोजन प्रभारी जितेंद्र राजवी एवं कार्यक्रम संयोजक संपतराम जांगिड़ सहित समिति के पदाधिकारियों ने आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर “होली मायड़ भूमि री” को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041536


