[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विराट हिंदू सम्मेलन की सफलता पर श्रीराम बस्ती में हुआ वृक्षारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विराट हिंदू सम्मेलन की सफलता पर श्रीराम बस्ती में हुआ वृक्षारोपण

विराट हिंदू सम्मेलन की सफलता पर श्रीराम बस्ती में हुआ वृक्षारोपण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : विराट हिंदू सम्मेलन की सफलता के उपलक्ष में श्रीराम बस्ती, चिड़ावा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम हिंदू आयोजन समिति के तत्वावधान में अंबिका नगर के मुख्य चौक पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ऐसे रचनात्मक कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सर्वसमाज की सहभागिता आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान समिति पदाधिकारियों ने आयोजन की समीक्षा भी की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बस्ती स्तर पर प्रत्येक माह बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिल सके। इस अवसर पर पुजारी सुशील (अध्यक्ष), जयसिंह झाझरिया (उपाध्यक्ष), कुमार योगेश (जिला प्रचारक), रामप्रताप सैनी, राम अवतार, विजेंद्र, भूपेंद्र सिंह, डॉ. कृष्ण दत्त, विनोद, हेमंत, नवीन, काव्य, अंकित, सुरेंद्र बरला, कृष्ण, नितिन, विक्रम, कल्याण सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles