[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी:कोर्ट के आदेश पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, आरोपियों ने पीड़ित से हड़पे 11 लाख रुपए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी:कोर्ट के आदेश पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, आरोपियों ने पीड़ित से हड़पे 11 लाख रुपए

श्रीमाधोपुर में जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी:कोर्ट के आदेश पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, आरोपियों ने पीड़ित से हड़पे 11 लाख रुपए

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद श्रीमाधोपुर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वार्ड नंबर 12 श्रीमाधोपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद हरभजनका ने कोर्ट में एक परिवाद पेश किया था। इसमें उन्होंने बताया कि बिलौची निवासी गोपाल, संतोष, कजोड़, कन्हैयालाल और हनुमान ने उन्हें बिलौची (आमेर) स्थित अपनी जमीन बेचने का झांसा दिया।

फरवरी 2025 में आरोपियों ने जमीन का सौदा तय किया। परिवादी राजेंद्र प्रसाद और उनके सहयोगी हरसाराम (निवासी जयरामपुरा) से बतौर अग्रिम राशि 11 लाख रुपए हड़प लिए गए।

रुपए लेने के बाद जब परिवादी ने जमीन का इकरारनामा और रजिस्ट्री करवाने की बात कही, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। जांच में यह सामने आया कि आरोपियों ने जमीन के मालिकाना हक और कागजातों के संबंध में गलत जानकारी दी थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles