[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला व पिलानी विधायक पितराम सिंह काला का 22 फरवरी को नागरिक अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला व पिलानी विधायक पितराम सिंह काला का 22 फरवरी को नागरिक अभिनंदन

अलीपुरियों की ढाणी में होगा भव्य समारोह, डुलानिया से निकलेगी बाइक रैली

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी क्षेत्र के लीखवा पीपली सड़क मार्ग स्थित अलीपुरियों की ढाणी में दिनांक 22 फरवरी रविवार को प्रातः 10 :15 बजे एक भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झुंझुनूं के सांसद ब्रिजेंद्र सिंह ओला तथा पिलानी के लोकप्रिय विधायक पीतराम सिंह काला शिरकत करेंगे।

समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। ग्रामवासियों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों एवं जनहित के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से यह नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवा मंडलों तथा ग्रामीणों की सहभागिता रहेगी। अतिथियों के स्वागत के लिए डुलानिया से अलीपुरियों की ढाणी तक भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवा भाग लेंगे। रैली के माध्यम से जनप्रतिनिधियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया जाएगा।

Related Articles