खेतड़ी में श्याम पदयात्रा मंडल शिविर का शुभारंभ:श्रद्धालुओं को मिलेगी खाने, ठहरने और मेडिकल की सुविधा
खेतड़ी में श्याम पदयात्रा मंडल शिविर का शुभारंभ:श्रद्धालुओं को मिलेगी खाने, ठहरने और मेडिकल की सुविधा
खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस थाने के सामने श्री श्याम पदयात्रा मंडल शिविर का शनिवार को शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूनम धर्मपाल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष विजेश शाह और अध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने बाबा श्याम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया।
श्री श्याम पदयात्रा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि फागुन माह में खाटू में बाबा श्याम का मेला आयोजित होता है। इस दौरान हजारों श्रद्धालु पदयात्रा कर बाबा श्याम के मंदिर पहुंचते हैं। पदयात्रियों के लिए मंडल द्वारा लगाए गए शिविर में खाने-पीने, रहने और ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। चिकित्सा विभाग के सहयोग से आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
युवाओं द्वारा सेवा भावना से आयोजित इस शिविर में दूरदराज और पड़ोसी राज्य हरियाणा से आने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। श्याम भक्त बाबा की ज्योत को नगर परिक्रमा करवाकर खाटूश्याम के लिए रवाना होंगे। इस अवसर पर ज्योति भारद्वाज, बबलू अवाना, बुधराम गुप्ता, गोकुल चंद, हाकम अली, त्रिलोक चंद, लक्की, आनंद, सुमित, सुरेश, नितेश, दिनेश सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040348


