हरियाणा में जन्मे व राजस्थान में स्थाई निवास कर रहे व्यक्तियों को राजस्थान में ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनने में आ रही अड़चन को दूर करने की मांग : पंकज गुप्ता
हरियाणा में जन्मे व राजस्थान में स्थाई निवास कर रहे व्यक्तियों को राजस्थान में ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनने में आ रही अड़चन को दूर करने की मांग : पंकज गुप्ता
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर सामान्य वर्ग के हरियाणा में जन्मे व राजस्थान में स्थाई निवास कर रहे व्यक्तियों का राजस्थान में ई.डब्लू.एस. सर्टिफिकेट बनने में आ रही अड़चन को दूर करने की मांग की। पत्र में प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने लिखा कि हरियाणा में सामान्य श्रेणी जिसमें बनिया, ब्राहम्ण, राजपूत और कायस्थ का जाती प्रमाण पत्र नही बनता है जबकि ओबीसी व एससी का जाती प्रमाण पत्र बनाया जाता है।
सामान्य वर्ग के व्यक्तियों का हरियाणा में परिवार पहचान पत्र जारी होता है जिसमें जाती का उल्लेख होता है परन्तु अलग से जाति प्रमाण पत्र नही बनता है जिससे ऐसे व्यक्ति जो हरियाणा में जनमे है व राजस्थान में स्थाई निवास कर रहे हैं उनका हरियाणा सरकार द्वारा सामान्य वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जारी नही होने के कारण उनका राजस्थान सरकार द्वारा ई.डब्लू.एस. का प्रमाण पत्र जारी नही हो पाता। उन्होने पत्र में लिखा कि हरियाणा से प्रमुख रूप से सामान्य वर्ग के परिवार मे जन्मी लड़कियां सीमावर्ति जिलो चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर अलवर, भरपुर व हनुमानगढ़ में विवाहित होकर आती है इसके अलावा रोजगार की दृष्टि से राजस्थान में निवास करने वाले व्यक्ति जो यहां स्थाई रूप से बस जाते है उनको ई.डब्लू.एस. का लाभ नही मिल पाता।
गुप्ता ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह किया है कि वे हरियाणा सरकार से आग्रह करे कि सामान्य श्रेणी के व्यक्तियों का जाती प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा सरकार प्रदान करे अथवा हरियाणा में बने हरियाणा परिवार पहचान पत्र में उल्लेखित जाती को ही सामान्य वर्ग हेतु जाति प्रमाण पत्र के रूप में मान्यता प्रदान करे जिससे राजस्थान में स्थाई निवास कर रहे व हरियाणा में जन्मे व्यक्तियों को आवश्यकतानुसार राजस्थान में ई.डब्लू.एस. श्रेणी का सर्टिफिकेट जारी हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040348


