गांव हरपालसर में श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा
राजेंद्र सिंह राठौड़ के पिता स्वर्गीय आर ए एस उत्तम सिंह राठौड़ की समृद्धि में सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
सरदारशहर : तहसील के हरपालसर गांव में भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ के पिता पूर्व आरएएस उत्तम सिंह राठौड़ की स्मृति में सात दिवसीय भागवत कथा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा ठाकुरजी मन्दिर से कथा स्थल शिव गौशाला समिति हरपालसर तक भजन कीर्तन के साथ पहुंची। इस अवसर पर गांव में गौशाला की स्थापना की गई। कथा वाचक बालसंत भोलेबाबा ने बताया कि कथा का श्रावण करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को कथा सुननी चाहिए। जिससे मनुष्य के कष्टों का निवारण होता है। भगवान की भक्ति से मनुष्य को मन की सन्तुष्टि मिलती है।

इस अवसर पर चांद कंवर, विधायक हरलाल सारण, देवेन्द्र झाझडिया, बसन्त शर्मा, चन्द्राराम गुरी, वासुदेव चावला, राकेश जांगिड़, पदम सिंह, विक्रम कोटवाद, महेन्द्र न्यौल, सुरेश सारस्वत, राधेश्याम डोकवा, मदन गोपाल बालाण, मधुसूदन राजपुरोहित, हंसराज सिद्ध, पूर्व प्रधान भैरोसिंह, गिरधारीलाल पारीक, श्योकरण पोअलिया, हंसराज सिद्ध, सहित अनेक जनप्रतिनिधि सामाजिक व्यक्ति कथा में पहुंचे और राजेंद्र राठौड़ परिवार द्वारा 31 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग दिया गया।
इस अवसर पर सैंकड़ो व्यक्तियों ने अपनी आर्थिक क्षमता से दान दिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने आयोजन को की त्यारियों में लगे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आयोजक रघुवीर सिंह राठौड़, अजयपाल सिंह राठौड़, पराक्रम सिंह, उदित राठौड़, अधिराज सिंह राठौड़, यशवर्द्धन सिंह राठौड़, कविन्द्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र सिंह, विश्वराज सिंह राठौड़ आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040340


