[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक हरलाल सहारण ने विधानसभा में स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर रखी अपनी बात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधायक हरलाल सहारण ने विधानसभा में स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर रखी अपनी बात

विधायक हरलाल सहारण ने विधानसभा में स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर रखी अपनी बात

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : विघायक हरलाल सहारण ने राजस्थान विधानसभा में स्वास्थय के मुददे पर अपनी बात रखते हुऐ कहा कि शास्त्रो में कहा गया है पहला सुख निरोगी काया। इस बात को प्रदेश सरकार ने माना है और भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को एक अच्छी और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का संकल्प पिछले दो साल में दिखाया है। उन्होने कांग्रेस की पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुऐ कहा कि चूरू में मेडीकल कॉलेज में किसी भी सुविधा के लिए तत्कालीन सरकार ने एक रू. भी नही दिया। उन्होने कहा कि 2017- 18 इस मेडीकल कॉलेज की कल्पना को पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के प्रयासो से साकार किया गया और 117 करोड़ रू. की लागत से इसमें अनेक सुविधाऐं प्राप्त हुई परन्तु सरकार बदलते ही कांग्रेस की सरकार ने इस मेडीकल कॉलेज में एक भी सुविधा में विस्तार नही किया।

उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार के बनने पर 27 करोड़ रू. इस कॉलेज के लिए आंवटित किये गये जिसके लिए मैं चूरू की जनता की और से सरकार का आभार जताता हूॅ। उन्होने चिकित्सा मंत्री का आभार जताते हुऐ कहा कि पिछली सरकार में मात्र 40 प्रतिशत पदो पर नियुक्तियां हुई थी जिसपर वर्तमान सरकार ने लगभग 55 प्रतिशत पदो पर नियुक्तियां की है। उन्होने कहा कि मैने चिकित्सा मंत्री से अपील की है कि शीध्र ही बाकी नियुक्तियां भी कर दी जाये।

इस अवसर पर उन्होने कहा कि भालेरी रोड़ से मेडीकल कॉलेज का रास्त है जिसमें मेडीकल कॉलेज तक जाने के लिए रास्त लम्बा है। इसके लिए उन्होने चिकित्सा मंत्री से मांग करते हुऐ कहा कि इसका रास्त या तो पुलिस लाईन होते हुऐ अथवा एसपी बंगले के सामने से रास्ता निकाला जाये। जिससे आने वाले मरीजो एवम् विघार्थियों को सुगम रास्ता मिल सके। उन्होने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुऐ कहा कि इस नवीन अस्पताल में एमआईआर व सीटी स्कैन की सुविधा देने की मांग रखी थी जिसपर इस बजट में स्वीकृति प्रदान की गई है इससे यहां आसपाल के क्षैत्र के लोगो काफी सुविधा मिलेगी।

उन्होने कैथ लैब स्वीकृति के लिए आभार जताया इसके लिए उन्होने दो चिकित्सको की नियुक्ति के लिए सरकार से अपील की। उन्होने कहा कि अब चूरू में शानदार चिकित्सीय व्यवस्थाऐं हो रही है जिससे लोगो को सुविधा मिल रही है वही उन्हे आर्थिक बोझ से मुक्ति मिल रही है। उन्होने राज्य सरकार द्वारा नर्सिग कॉलेज के लिए भूमि आवंटन के लिए आभार जताते हुऐ कहा कि यह भूमि दूर है इसलिए राजकीय बालिका महाविघालय के पास पडी चार बीघा जमीन में इसको स्थापित किया जाये। उन्होने इस बारे में शीध्र ही नियुक्तियों की मांग करते हुऐ कहा कि इनकी नियुक्ति शीध्र करने से लोगो को काफी राहत मिलेगी।

Related Articles