टैक्स चोरी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 3 बसें जब्त
टैक्स चोरी पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, 3 बसें जब्त
झुंझुनूं : जिले में टैक्स चोरी कर संचालित हो रही बसों के खिलाफ परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई जारी है। राजस्थान परिवहन विभाग के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी मोनू सिंह मीणा के नेतृत्व में टीम ने तीन बसों को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान परिवहन निरीक्षक रमेश कुमार यादव, कन्हैयालाल यादव व रोहिताश भगासरा भी मौजूद रहे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जब्त की गई तीनों बसों पर कुल 4 लाख 50 हजार रुपये का टैक्स बकाया है।
अधिकारियों ने बताया कि जिन वाहन स्वामियों ने रूट से वाहन हटा दिए हैं, उनके अन्य वाहनों को अटैच कर जब्ती की कार्रवाई की जा रही है, ताकि राजस्व की वसूली सुनिश्चित की जा सके। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि टैक्स चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039366

