[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन पुलिस ने रंगदारी गैंग के दो सदस्य पकड़े:क्रेशर मालिकों को धमकाकर वसूलते थे बड़ी रकम, आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन पुलिस ने रंगदारी गैंग के दो सदस्य पकड़े:क्रेशर मालिकों को धमकाकर वसूलते थे बड़ी रकम, आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज

पाटन पुलिस ने रंगदारी गैंग के दो सदस्य पकड़े:क्रेशर मालिकों को धमकाकर वसूलते थे बड़ी रकम, आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज

पाटन : पाटन पुलिस ने रंगदारी वसूलने वाले एक गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में बढ़ती रंगदारी की घटनाओं के बाद की गई। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह क्रेशर और खान मालिकों व व्यापारियों को धमकाकर बड़ी रकम वसूलता था।

व्यापारियों को धमकाकर वसूलते थे रुपए

पाटन थानाधिकारी रमेश चंद्र मीणा ने बताया- इंद्राज उर्फ टाइगर गैंग नीमकाथाना और उदयपुरवाटी के आसपास सक्रिय था। यह गिरोह क्रेशर एवं खान मालिकों और व्यापारियों को धमकाकर पैसे वसूलता था। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज

गिरोह के मुख्य सरगना इंद्राज उर्फ टाइगर के खिलाफ पाटन सहित विभिन्न थानों में कुल 13 मामले दर्ज हैं, जो विचाराधीन हैं। इसी तरह, अशोक कुमार उर्फ एस.पी. के खिलाफ 15, किशनलाल उर्फ कृष्ण उर्फ के.के. के खिलाफ 3 और ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश के खिलाफ भी 3 मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गैंग पाटन क्षेत्र के व्यापारियों के साथ गंभीर घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। भय के कारण कोई भी व्यक्ति इस गैंग के सदस्यों के खिलाफ गवाही देने को तैयार नहीं होता।

पाटन थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। गठित पुलिस टीम ने हेमराजपुरा, हसामपुर, बोपिया, सरूण्ड, कोटपुतली, प्रागपुरा, पावटा, शाहपुरा और जयपुर में संभावित स्थानों पर तलाश की।

गैंग के मुख्य सरगना की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

सीकर की साइबर सेल के सहयोग से पुलिस टीम ने किशनलाल उर्फ कृष्ण उर्फ के.के. और ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश को गिरफ्तार किया। गैंग के मुख्य सरगना इंद्राज उर्फ टाइगर और उसके साथी अशोक कुमार उर्फ एस.पी. को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Related Articles