बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:पैदल अरणियां गोशाला जा रहे थे
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:पैदल अरणियां गोशाला जा रहे थे
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के अरणियां गांव में शुक्रवार दोपहर एक बाइक की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा अरणियां गोशाला के पास हुआ। मृतक की पहचान वार्ड 3 अरणियां निवासी नारायण राम सैनी पुत्र मोतीराम सैनी के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे प्रहलाद राम ने बताया कि नारायणराम रोजाना की तरह अपने घर से अरणियां गोशाला पैदल जा रहे थे। गोशाला से लगभग 10 मीटर पहले एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद परिजन घायल बुजुर्ग को तुरंत रींगस के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाम को परिजन बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीमाधोपुर सीएचसी लेकर आए। शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039357

