खाटूश्यामजी में लक्खी मेले का कल से आगाज, 9 सेक्टरों में विभाजित रहेगा मेला क्षेत्र
खाटूश्यामजी में लक्खी मेले का कल से आगाज, 9 सेक्टरों में विभाजित रहेगा मेला क्षेत्र
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम के आठ दिवसीय वार्षिक लक्खी मेले का आगाज शनिवार से होगा। मेले को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर मेले को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाएं। श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि वे सकारात्मक अनुभव लेकर लौटें।

9 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र
प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को 9 सेक्टरों में विभाजित किया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट और विभिन्न विभागों के अधिकारी तैनात रहेंगे। समन्वय को मजबूत बनाने के लिए 12 कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां संबंधित विभागों के कर्मचारी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।
व्हाट्सएप ग्रुप से त्वरित समाधान
मेले के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। किसी भी आपात स्थिति या अव्यवस्था की सूचना तुरंत साझा कर कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर व्यवस्थाएं सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि बाबा श्याम का लक्खी मेला सफल, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039357

