[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मजदूरों से भरी बोलेरो पलटी:महिला सहित 4 लोग घायल, भोपालगढ़ से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

मजदूरों से भरी बोलेरो पलटी:महिला सहित 4 लोग घायल, भोपालगढ़ से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे

मजदूरों से भरी बोलेरो पलटी:महिला सहित 4 लोग घायल, भोपालगढ़ से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे

सादुलपुर : सादुलपुर में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में एक महिला सहित चार मजदूर घायल हो गए। भोपालगढ़ से हिमाचल प्रदेश जा रही मजदूरों से भरी एक बोलेरो गाड़ी लसेडी टोल नाका के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा लसेडी टोल नाका के पास हुआ, जब बोलेरो चालक का संतुलन बिगड़ गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घायलों में बोलेरो चालक मदन (20) पुत्र भादरराम (निवासी आसोप), छोटूराम (50) पुत्र सोभाराम (निवासी लवारी), पूनम (20) पुत्री छोटूराम और प्रेमराम (65) पुत्र चंद्रोराम (निवासी मुडमा, भोपालगढ़) शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Related Articles