कसुम्बी में युवक पर धारदार हथियार से हमला:बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे आरोपी, स्कूटी भी ले गए
कसुम्बी में युवक पर धारदार हथियार से हमला:बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे आरोपी, स्कूटी भी ले गए
सादुलपुर : सादुलपुर स्थित कसुम्बी गांव में मंगलवार शाम एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमलावर युवक को बेहोशी की हालत में छोड़कर उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर फरार हो गए। परिजनों ने सिद्धमुख पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
भतीजी को लेने गांव के सरकारी स्कूल गया था
कसुम्बी निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका भाई पवन सिंह मंगलवार शाम करीब 4 बजे अपनी भतीजी को लेने गांव के सरकारी स्कूल गया था। स्कूल से लौटते समय बस स्टैंड के पास पहले से मौजूद शेर सिंह पुत्र पप्पू सिंह और शुभम पुत्र सुमेर सिंह ने पवन की स्कूटी रुकवाई।
आरोप है कि दोनों ने पवन सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पवन सिंह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया।
खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिला
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो पवन सिंह खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिला। हमलावर पवन सिंह की इलेक्ट्रिक स्कूटी लेकर कसुम्बी से लीलकी जाने वाले रास्ते से फरार हो गए।
परिजनों ने प्रार्थना पत्र में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही एक अन्य व्यक्ति पर हमला करवाने का शक जताया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी नशे के आदी और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।
प्रार्थी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037187


