मदीना इस्लामिक रिसर्च सेंटर का सालाना इजलास संपन्न, बच्चियों ने पेश किए शानदार तालीमी कार्यक्रम
मदीना इस्लामिक रिसर्च सेंटर का सालाना इजलास संपन्न, बच्चियों ने पेश किए शानदार तालीमी कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मदीना इस्लामिक रिसर्च सेंटर, आथूना मोहल्ला में बच्चियों का सालाना इजलास हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम कामयाबी के साथ आयोजित हुआ, जिसमें तालिबात (छात्राओं) ने शानदार तालीमी मुजाहिरा पेश कर उपस्थित मेहमानों को प्रभावित कर दिया।
इजलास के दौरान बच्चियों ने किरात-ए-कुरआन, उर्दू व अंग्रेजी भाषा में तकरीर, हिफ्ज-ए-अहादीस, सीरत व अकीदा को मुकालमे की शक्ल में बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत किया। छात्राओं की आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति पर मेहमान दाद देने को मजबूर हो गए।

कार्यक्रम से स्पष्ट झलक रहा था कि सेंटर में खुलूस और मेहनत के साथ तालीम दी जा रही है। तालिबात के अख्लाक व किरदार से यह जाहिर हुआ कि उनकी इस्लाह में उस्तादा खदीजा रहमानी हफिजहुल्लाह और उस्ताद मौलाना मुहम्मद अशरफ इस्लाही हफिजहुल्लाह की अनथक मेहनत और मार्गदर्शन रहा है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आथूना मोहल्ला टीम और सेंटर के तमाम जिम्मेदारान का विशेष सहयोग रहा। इजलास के समापन पर बच्चियों को इनामात व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अंत में सेंटर के जिम्मेदारान, उस्तादा खदीजा रहमानी, उस्ताद मौलाना मुहम्मद अशरफ इस्लाही एवं पूरी टीम का तह-ए-दिल से शुक्रिया अदा किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036568


