[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने किया युवाओं से संवाद, बजट पर की चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने किया युवाओं से संवाद, बजट पर की चर्चा

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने किया युवाओं से संवाद, बजट पर की चर्चा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने चूरू जिला मुख्यालय पर युवाओं से संवाद करते हुए राज्य सरकार के बजट एवं दो वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गोरा ने युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालाण, प्रदेश मंत्री रामकेश मीणा, लोकेश चाहर, सतेंद्र त्यागी तथा निवर्तमान उप जिला प्रमुख महेंद्र न्योल मंचासीन रहे।

प्रदेशाध्यक्ष गोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवा हितों के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र व राज्य सरकार ने युवाओं को केंद्र में रखकर नीतियां बनाई हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं के सपने टूटते थे, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने आगामी पांच वर्षों में 4 लाख युवाओं को रोजगार देने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी कर युवाओं को स्पष्ट रोडमैप दिया है। साथ ही उद्योग-धंधों के लिए विभिन्न एमओयू हस्ताक्षरित किए गए हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते हुए युवा मोर्चा को पार्टी की रीढ़ बताया। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालाण ने रतननगर चौराहे पर कार्यकर्ताओं के साथ अगवानी की। खांसोली बालाजी धाम में दर्शन के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष का 21 किलो फूलों की माला एवं भगवान राम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कपिल रक्षक एवं नेमीचंद जांगिड़ ने किया। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles