[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुमावत बने उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ चूरू के जिलाध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुमावत बने उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ चूरू के जिलाध्यक्ष

कुमावत बने उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ चूरू के जिलाध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा तथा उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मुकुल गोयल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के निर्देशानुसार यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमावत को उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ चूरू का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनीष कुमावत ने मनोनयन पर आभार जताते हुए कहा कि वे इस दायित्व पर रहते हुए जिले के व्यापारियों व उद्योगपतियों के हितों की मजबूती से पैरवी करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाएंगे।

मनोनयन की सूचना मिलते ही शहर में खुशी का माहौल बन गया। नई सड़क क्षेत्र में विभिन्न व्यापारी संगठनों की ओर से आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई।

इस मौके पर योगेन्द्र वर्मा, आनंद राठी, राजू जांगिड़, सुमित, फिरोज, जीतू, संजू, इदरीश, दिनेश, अनीस खान, बसीर खान, पूर्णमल, काशी, शकील, नितेश, साहिल, जमील, तौफीक और प्रतीक सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles