लक्ष्मणगढ़ में ज्वेलर पंकज सोनी से लूट का मामला:पीड़ित से मिले माकपा नेता, कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी
लक्ष्मणगढ़ में ज्वेलर पंकज सोनी से लूट का मामला:पीड़ित से मिले माकपा नेता, कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी
लक्ष्मणगढ़ : माकपा ने लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गनेड़ी गांव में ज्वेलर पंकज सोनी पर हुए हमले और लूट की घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को कॉमरेड विजेंद्र ढाका के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गनेड़ी पहुंचा और पीड़ित पंकज सोनी से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
बाइक सवार लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
बता दें कि कुछ दिन पहले गनेड़ी गांव में बाइक सवार लुटेरों ने ज्वेलर पंकज सोनी पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। माकपा नेताओं ने इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
कानून व्यवस्था बहाल करने की मांग
कॉमरेड विजेंद्र ढाका ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है। उन्होंने सीकर पुलिस और जिला प्रशासन से तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
आंदोलन की चेतावनी दी
ढाका ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो माकपा आम जनता के साथ मिलकर मजबूती से आंदोलन करेगी। इस दौरान पार्टी के तहसील सचिव बनवारी लाल नेहरा, मोहन सिंह फौजी, महेंद्र शर्मा और देवराज हुड्डा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036427

