[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटड़ी धायलान गांव में प्रशासन ने 19 अतिक्रमण हटाए:मुख्य सड़क निर्माण के लिए रास्ता हुआ साफ, ग्रामीणों को आने-जाने में होगी आसानी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

कोटड़ी धायलान गांव में प्रशासन ने 19 अतिक्रमण हटाए:मुख्य सड़क निर्माण के लिए रास्ता हुआ साफ, ग्रामीणों को आने-जाने में होगी आसानी

कोटड़ी धायलान गांव में प्रशासन ने 19 अतिक्रमण हटाए:मुख्य सड़क निर्माण के लिए रास्ता हुआ साफ, ग्रामीणों को आने-जाने में होगी आसानी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस उपखंड क्षेत्र के कोटड़ी धायलान गांव में अतिक्रमण हटाने के बाद मंगलवार से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्रवाई गांव में आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है।

अतिक्रमण के कारण रुका हुआ था निर्माण कार्य

उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया- कोटड़ी धायलान गांव में एमडीआर (मुख्य जिला सड़क) निर्माण कार्य अतिक्रमण के कारण रुका हुआ था। गांव के दोनों ओर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका था, लेकिन गांव के भीतर 19 लोगों ने मकान, चारदीवारी, चबूतरे और दुकानें बनाकर अतिक्रमण कर रखा था।

कोटड़ी धायलान गांव में प्रशासन ने 19 अतिक्रमण हटाए जिनमें मकान, चारदीवारी, चबूतरे और दुकानें शामिल है।
कोटड़ी धायलान गांव में प्रशासन ने 19 अतिक्रमण हटाए जिनमें मकान, चारदीवारी, चबूतरे और दुकानें शामिल है।

शांतिपूर्वक हटा गया अतिक्रमण

इस अतिक्रमण को तहसीलदार महेश ओला, पंचायत समिति खंडेला के विकास अधिकारी हरि सिंह खीचड़ और पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार की टीम ने समझाइश के बाद शांतिपूर्वक हटा दिया।

तहसीलदार ओला ने अतिक्रमियों को बताया था कि उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए पहले ही नोटिस और सूचना दी जा चुकी थी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन को भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर आना पड़ा।

अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों ने जताई सहमति

एमडीआर रोड के मानकों के अनुसार 32 फीट चौड़ी सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए 32 फीट तक का अतिक्रमण हटाया गया है। नियमों के आधार पर रास्ते का सेंटर से 25-25 फीट का क्षेत्र होता है, जिससे कुल चौड़ाई 50 फीट होती है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्रवाई में बाधा डालने पर नियमानुसार 50 फीट चौड़ा रास्ता किया जाएगा, जिस पर ग्रामीण सहमत हो गए।

प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने सहमति जताई जिसके बाद शांतिपूर्वक अतिक्रमण हटाया गया।
प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने सहमति जताई जिसके बाद शांतिपूर्वक अतिक्रमण हटाया गया।

अतिक्रमण हटने से आवागमन में होगी आसानी

उल्लेखनीय है कि कोटड़ी धायलान गांव के मुख्य चौक में पहले करीब 12 फीट चौड़ा रास्ता था, जिससे आमजन और वाहन चालकों को कई सालों से आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। अतिक्रमण हटने से अब एमडीआर सड़क का निर्माण हो सकेगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Related Articles