फाल्गुनी लक्खी मेला 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क, एसपी व एसडीएम ने किया निरीक्षण
फाल्गुनी लक्खी मेला 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क, एसपी व एसडीएम ने किया निरीक्षण
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में बाबा श्याम के 21 फरवरी से शुरू होने वाले आठ दिवसीय वार्षिक फाल्गुनी लक्खी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत एवं दांतारामगढ़ एसडीएम मोनिका सामौर ने मेला क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाबा श्याम के दर्शन मार्ग, 75 फीट चौड़ी 14 कतारों, मंदिर परिसर तथा दर्शन उपरांत श्रद्धालुओं की निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि संपूर्ण मेला क्षेत्र को 22 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां करीब 6500 पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात रहेगा। साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान एवं पूर्व अध्यक्ष मोहन दास सिंह महाराज ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रींगस एएसपी दीपक गर्ग, डीवाईएसपी राव आनंद कुमार, डीएसटी प्रभारी कैलाश चंद्र यादव एवं थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने भी अबतक की तैयारियों से अवगत कराया।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि श्रृद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगमता पूर्वक बाबा श्याम के दर्शन कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035702
