[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेवेन्यू बोर्ड अध्यक्ष हेमंत गेरा ने सीकर कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रेवेन्यू बोर्ड अध्यक्ष हेमंत गेरा ने सीकर कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : राजस्व मंडल अजमेर के अध्यक्ष हेमंत गेरा सोमवार को वार्षिक निरीक्षण के तहत सीकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने अगवानी की तथा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान बोर्ड अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर कक्ष में अधिकारियों से चर्चा की और कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रत्येक शाखा में जाकर कार्मिकों से संवाद किया और कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

एलआर शाखा के निरीक्षण के बाद हेमंत गेरा ने राजस्व कार्यों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व न्यायालय में लंबित फाइलों, राजस्व मंडल में प्रेषित पत्रावलियों, तामील प्रक्रिया तथा विभिन्न रिपोर्ट्स की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी ई-फाइलों का समय पर निस्तारण किया जाए और अनावश्यक रूप से फाइलें लंबित न रखी जाएं। साथ ही मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं के तहत आवंटित भूमि प्रकरणों तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) रतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा, सीकर एसडीएम निखिल कुमार सहित राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles