राजीविका महिलाओं द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल का शुभारंभ
राजीविका महिलाओं द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल का शुभारंभ
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर, सीकर में राजीविका स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हर्बल गुलाल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समूह की महिलाओं ने हर्बल गुलाल बनाने की प्रक्रिया तथा इसके प्राकृतिक उपयोग से होने वाले लाभों की जानकारी भी उपस्थितजनों को दी।
जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका अर्चना मौर्य ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से राजीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं होली के अवसर पर प्रतिवर्ष लगभग 4 से 5 क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं। इससे महिलाओं को स्वरोजगार के साथ अतिरिक्त आय के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं तथा रसायनयुक्त रंगों के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प उपलब्ध हो रहा है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ तेजपाल सिंह, सहायक निदेशक लोक सेवाएं इंदिरा शर्मा, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता डॉ गार्गी शर्मा, सहायक निदेशक महिला अधिकारिता राजेंद्र चौधरी, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़, करणी कृपा एवं बालाजी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, विजय खिजुरिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं के इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035828
