खाखी बाबा के वार्षिक मेले पर डाडा फतेहपुरा में निकली भव्य शोभायात्रा, दंगल व मेले को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह
डाडा फतेहपुरा में खाखी बाबा के वार्षिक मेले पर निकली भव्य शोभायात्रा, आज ज्योत प्रज्वलन के साथ होगा मेले का शुभारंभ
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के डाडा फतेहपुरा गांव में खाखी बाबा के वार्षिक मेले के उपलक्ष में सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धा भाव से स्वागत किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
भक्त बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि डाडा गांव की पहाड़ी पर स्थित खाखी जी महाराज का मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। खाखी बाबा सेवा संघ हैदराबाद की ओर से प्रतिवर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। मेला शुरू होने से पूर्व फतेहपुरा से लेकर मंदिर परिसर तक बाबा की खड़ाऊ को पालकी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली जाती है।शोभायात्रा का शुभारंभ फतेहपुरा स्थित खाखी भवन से किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पहाड़ी स्थित बाबा के मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिवत समापन हुआ।

श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था और अधिक मजबूत होती है तथा समाज में एकता का संदेश मिलता है।मंगलवार प्रातः मंदिर में बाबा की ज्योत प्रज्वलित होने के साथ ही मेले का विधिवत शुभारंभ होगा।
मेला कमेटी की ओर से कुश्ती दंगल का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज क्षेत्रों से पहलवान भाग लेंगे और बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।वार्षिक मेले को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। मेले में आसपास के गांवों के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं और अपने बच्चों के जात-जडूले की धोक लगाकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मेले के सफल आयोजन को लेकर मेला कमेटी की ओर से पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं।
इस अवसर पर नंदकिशोर अग्रवाल, किशनलाल, गोपीराम, पवन सिंह निर्वाण, चतुर्भुज सिंह, संदीप कुमार, बद्री प्रसाद, राहुल सिंह निर्वाण, मानवेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, हरपाल सिंह, अजीत सिंह सहित अनेक श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035644
