पिता की मौत के बाद बेटों ने शुरू की तस्करी:पुलिस दबिश देने पहुंची तो घर की महिलाओं ने रोका; पंजाब-हरियाणा में बनाया नेटवर्क
पिता की मौत के बाद बेटों ने शुरू की तस्करी:पुलिस दबिश देने पहुंची तो घर की महिलाओं ने रोका; पंजाब-हरियाणा में बनाया नेटवर्क
गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं में पुलिस ने एक घर पर दबिश देकर 5 लाख कीमत की करीब डेढ़ किलो अफीम बरामद की है। टीम जब दबिश देने पहुंची तो पुलिस को घर महिलाओं ने रोक दिया। मामला जिले के गुढ़ागौड़जी थाने के भाटीवाड़ गांव में रविवार रात करीब 8 बजे के बाद का है। पुलिस की जांच में सामने आया कि संदीप और प्रदीप ने पिता सागरमल की मौत के बाद पंजाब-हरियाणा से अफीम तस्करी का नेटवर्क शुरू किया। पुलिस जब दबिश देने पहुंची तो संदीप को गिरफ्तार कर लिया। जबकि प्रदीप पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकाला।

पिता भी जा चुके हैं जेल
पिता सागरमल 2014 में अफीम के साथ पकड़ा गया था और 4 साल जेल में बिताकर 2018 में बाहर आ गया था। साल 2024 में सागरमल की मौत हो गई थी। इसके बाद बेटे संदीप और प्रदीप ने पिता के नेटवर्क का दोबारा एक्टिव किया। इसके बाद हरियाणा बाॅर्डर से सटे क्षेत्र में अफीम की सप्लाई शुरू कर दी। आरोपी संदीप और प्रदीप के पिता सागरमल ने सालों पहले अवैध शराब की तस्करी से शुरूआत की थी। इसके बाद पंजाब-हरियाणा से अफीम तस्करी का नेटवर्क तैयार किया।
पुलिस को घर की महिलाओं ने रोका
थानाधिकारी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में जब पुलिस टीम भाटीवाड़ स्थित तस्करों के ठिकाने पर पहुंची, तो वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस को कार्रवाई करने से रोकने के लिए परिवार की तीन महिलाओं ने जमकर विरोध किया। पुलिस के काम में बाधा डालने और माहौल बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने तीनों महिलाओं को धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मौके से संदीप पुत्र सागरमल को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान अफीम के साथ-साथ तौल कांटा, बाट और पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला वारदाना भी मिला है। यहां से अफीम की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई की जाती थी। गिरोह का दूसरा सदस्य प्रदीप अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
गुढ़ागौड़जी थानाधिकारी सुरेश रोलन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। हमारा लक्ष्य नशे की इस चैन को पूरी तरह से तोड़ना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035255


