डूंडलोद में हिरानाथ शिवधाम ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी:विजेता टीम को 11,000 हजार, उपविजेता टीम को 5,100 सौ रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया
डूंडलोद में हिरानाथ शिवधाम ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी:विजेता टीम को 11,000 हजार, उपविजेता टीम को 5,100 सौ रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया
डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे के हिरानाथ शिवधाम आश्रम में शिवरात्रि महोत्सव के मौके पर आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच हिरानाथ शिवधाम आश्रम ने जीत लिया। यह मुकाबला हिरानाथ शिवधाम आश्रम और काजला स्पोर्ट्स सीकर के बीच खेला गया, जिसमें हिरानाथ शिवधाम आश्रम ने 3-1 से जीत दर्ज की।
महंत योगी जीतनाथ महाराज के नेतृत्व में चल रही इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच बेहद कड़ा रहा। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब प्रियांशु मेढ़ को दिया गया। अतिथियों ने विजेता टीम हिरानाथ शिवधाम आश्रम को 11,000 रुपए नकद और एक ट्रॉफी प्रदान की। उपविजेता टीम को 5,100 रुपए नकद और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जीवराज यादव, सुरेश नुआवला, दिनेश मेढ़, मनोज टेलर, मुकेश भार्गव, सिद्धांत सुरोलिया, रौनक शर्मा, विजेंद्र शेखावत, प्रदीप सैनी, रजनीश डोटासरा, रवि पारासर, निशेंद्र शर्मा, संदीप गिल, अंकित शर्मा, राहुल सैनी, चेतन शर्मा, मुकुल सैनी और नरेश टेलर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035255


