एमकेएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अंतर विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लिया भाग
के.के. मोदी टेबल टेनिस अकादमी, नीमकाथाना में एक दिवसीय आयोजन
खेतड़ी : खेतड़ी विकास समिति द्वारा संचालित एमकेएम पब्लिक स्कूल, राजोता खेतड़ी के विद्यार्थियों ने के.के. मोदी टेबल टेनिस अकादमी में आयोजित एक दिवसीय “अंतर विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता” में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस कोच सुरभी सक्सेना ने विद्यार्थियों को टेबल टेनिस खेल की बारीकियों, तकनीक और अनुशासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास, सही मार्गदर्शन और समर्पण के माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि ओलंपिक स्तर तक भी पहुंच सकते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय कोच हिमांशु कुमावत, दीपा स्वामी, सुभाष एवं दिनेश भी मौजूद रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन ने प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035205


