बाल सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बाल सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
झुंझुनूं : मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान द्वारा बच्चों को सुरक्षित, सजग एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से बाल सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में ट्रस्ट की प्रशिक्षु माहीका बेनीवाल द्वारा गोठरा स्थित माधव विद्या मंदिर तथा करियर कैंपस में बाल सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता विषय पर सत्र आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त माता श्रावणी इंटरनेशनल स्कूल, सिंघाना में भी विद्यार्थियों को इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।
सत्रों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा, जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार, सहमति (कंसेंट) की समझ तथा किसी भी असुरक्षित या असहज स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराना रहा। इस दौरान इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा और समस्या की स्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों या विश्वसनीय व्यक्तियों से संवाद के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
अभियान संयोजक कौशल सत्यार्थी ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में सुरक्षा के प्रति समझ विकसित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास और सकारात्मक डिजिटल आदतों को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034972


