शहीद सूबेदार शीशराम मंडीवाल की 16वीं पुण्यतिथि मनाई
शहीद सूबेदार शीशराम मंडीवाल की 16वीं पुण्यतिथि मनाई
झुंझुनूं : निकटवर्ती ग्राम श्यामपुरा-चारणवास में रविवार को शहीद सूबेदार शीशराम मंडीवाल की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके त्याग और बलिदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में वीरांगना भगवती देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं शिक्षाविद् राजेंद्र मंडीवाल तथा राजू फौजी ने शिरकत की। शहीद के पुत्र संदीप मंडीवाल एवं रिटायर्ड शिक्षा अधिकारी मनीराम मंडीवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् दयाराम खैरवा ने किया।
इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह, जयवीर मंडीवाल, धर्मेंद्र, विवेक, विकास, बृजलाल गोठवाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। बताया गया कि शहीद सूबेदार शीशराम मंडीवाल 15 फरवरी 2010 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में सेना के ऑपरेशन रक्षक के तहत आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए युवाओं से देशसेवा के लिए आगे आने की अपील की। कार्यक्रम देशभक्ति के नारों और श्रद्धांजलि के साथ सम्पन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034354


