बस स्टैंड व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार
अध्यक्ष सुभाष खटीक ने सर्वसम्मति से नई टीम की घोषणा की
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : लतीफ खांन
बिसाऊ : कस्बे में चुंगी नाका से लेकर बस स्टैंड क्षेत्र तक के व्यापारियों की बस स्टैंड व्यापार मंडल कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से विस्तार किया गया। अध्यक्ष सुभाष खटीक ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर शिवकुमार सैनी, जयसिंह चौहान, महिपाल जांगिड़, सज्जन कुमार चेजारा, चांदमल राव और रमेश कुमार धौलपुरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महामंत्री पद पर इमरान खान, मंत्री पद पर विनीत दाधीच, सतपाल सिंह, महमूद खान (बिजली स्टोर), महमूद खान (मेडिकल), नरेंद्र स्वामी और अजय राव को नियुक्त किया गया है। विस्तारक के रूप में संजय मिश्रा, मीडिया प्रभारी के रूप में देवकी नंदन स्वामी एवं राकेश चौधरी (ई-मित्र) तथा कोषाध्यक्ष के रूप में मनीष बिरमीवाला को दायित्व दिया गया है।
अध्यक्ष सुभाष खटीक ने नवगठित कमेटी के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि टीम वर्क के साथ मिलजुलकर व्यापारियों के हित में बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034359


