पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि:भूतपूर्व सैनिकों को शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया
पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि:भूतपूर्व सैनिकों को शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया
परसरामपुरा : परसरामपुरा के मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल भवन में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सरपंच करणीराम, धीरसिंह (पूर्व सरपंच मांडासी), दिनेश ऐचरा (पूर्व सरपंच जेजुसर), महेश मील (पूर्व सरपंच कसेरु), हेमंत (पूर्व सरपंच घोड़ीवारा), नरेश महण, राहुल सर्राफ, रामप्रताप मीणा, रामपाल रेपसवाल, नरेश गोस्वामी, पंकज भार्गव और आकाश शर्मा बड़वासी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विधायक विक्रम सिंह जाखल ने युवाओं से इसी तरह के सामाजिक कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व सैनिकों को माला पहनाकर, शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, जरूरतमंद लोगों को कंबल भी बांटे गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033632


