[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने झुंझुनूं में किया बोर्ड-संपत्तियों का निरीक्षण:बोले-वक्फ की जमीन किसी की जागीर नहीं, कब्जा करने वालों की खैर नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने झुंझुनूं में किया बोर्ड-संपत्तियों का निरीक्षण:बोले-वक्फ की जमीन किसी की जागीर नहीं, कब्जा करने वालों की खैर नहीं

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने झुंझुनूं में किया बोर्ड-संपत्तियों का निरीक्षण:बोले-वक्फ की जमीन किसी की जागीर नहीं, कब्जा करने वालों की खैर नहीं

झुंझुनूं : राजस्थान मुस्लिम वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानू खान बुधवाली ने शनिवार को झुंझुनू में वक्फ संपत्तियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बुडाना, बगड़ और नरहड़ दरगाह में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। कुछ जगह भूमाफिया की ओर से किए गए अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

हांडी शाह की दरगाह के पास हटाए गए अतिक्रमण पर बुधवाली ने कहा- कुछ असामाजिक तत्व और भूमाफिया यह अफवाह फैला रहे हैं कि अतिक्रमण किसी को रास्ता देने के लिए हटाया गया है। यह गलत और भ्रामक है। वहां केवल डवलपमेंट किया जाएगा ताकि वक्फ की आय बढ़े और जरूरतमंदों, बेवाओं और यतीमों की मदद की जा सके।

एक व्यक्ति, कई दुकानें: अवैध वसूली का खेल खत्म

बुधवाली ने कहा- निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि वक्फ की बेशकीमती जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से दो-दो, तीन-तीन दुकानें बना रखी थीं। ये लोग न तो वक्फ के किरायेदार थे और न ही उनके पास कोई कानूनी दस्तावेज थे, फिर भी वे खुद ही किराया वसूल रहे थे। वक्फ की संपत्ति जकात के पैसे के समान पवित्र होती है। इसका लाभ उन मदरसों और मस्जिदों को मिलना चाहिए जिनके पास आय का कोई जरिया नहीं है, न कि कुछ रसूखदार व्यक्तियों की जेबें भरने के लिए।

कमरुद्दीन शाह दरगाह मामला: 2012 के कोर्ट आदेश की होगी पालना

बुधवाली ने कहा-कमरुद्दीन शाह की वक्फ संपत्ति पर बाहरी लोगों द्वारा प्लॉटिंग की गई है। इन लोगों को जमीन किसने दी और वह पैसा कहां गया? 2012 के कोर्ट आदेश की पालना के लिए झुंझुनू कलेक्टर, तहसीलदार और एसएचओ को पाबंद किया गया है। कोर्ट में वक्फ से ताल्लुक रखने वाले सभी खसरों की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि संपत्तियों को खाली करवाकर वक्फ बोर्ड को सौंपा जाए।

अभद्र व्यवहार करने वालों को दी चेतावनी

बुधवाली ने कहा- सरकारी कार्य में बाधा डालना ‘लोक सेवक’ के प्रति अपराध है। जो लोग वक्फ की जमीन पर पल रहे हैं और फिर भी अभद्रता करते हैं, वे इंसानियत की श्रेणी में नहीं आते। कोई भी नेक इंसान ऐसा व्यवहार नहीं कर सकता।

Related Articles