[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में मधुमक्खियों का हमला, 8 श्रद्धालु घायल:पैदल निशान लेकर सूरजगढ़ श्याम मंदिर जा रहे थे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में मधुमक्खियों का हमला, 8 श्रद्धालु घायल:पैदल निशान लेकर सूरजगढ़ श्याम मंदिर जा रहे थे

चिड़ावा में मधुमक्खियों का हमला, 8 श्रद्धालु घायल:पैदल निशान लेकर सूरजगढ़ श्याम मंदिर जा रहे थे

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में सूरजगढ़ मोड़ पर मधुमक्खियों के हमले से आठ श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब श्रद्धालु बारी गांव से पैदल निशान लेकर सूरजगढ़ स्थित श्याम मंदिर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सेही वाले तिराहे के पास अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने भक्तों पर हमला कर दिया। इस अप्रत्याशित हमले से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल श्रद्धालुओं को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना था कि यदि मधुमक्खियों का छत्ता पहले ही हटा दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था।

Related Articles