भूदोली के बाबा विष्णु दास मंदिर में चोरी:चांदी का छत्र, लड्डू गोपाल की मूर्ति और दानपात्र ले गए चोर
भूदोली के बाबा विष्णु दास मंदिर में चोरी:चांदी का छत्र, लड्डू गोपाल की मूर्ति और दानपात्र ले गए चोर
नीमकाथाना : नीमकाथाना में बाबा विष्णु दासजी के मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। चोर मंदिर से चांदी का छत्र, मूर्ति और दानपात्र चुरा ले गए। घटना भूदोली स्थित बाबा विष्णु दास मंदिर की है।
मंदिर के महंत रामदास महाराज ने शनिवार सवेरे पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
चोर मंदिर से लगभग 250 ग्राम वजनी चांदी का छत्र, लड्डू गोपाल जी की मूर्ति और दानपात्र चुरा ले गए। महंत की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033632


