[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा खंडेला पहुंचे:भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, जयपुर से झुंझुनूं जाते समय रुके

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा खंडेला पहुंचे:भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, जयपुर से झुंझुनूं जाते समय रुके

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा खंडेला पहुंचे:भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, जयपुर से झुंझुनूं जाते समय रुके

खंडेला : उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा शनिवार को जयपुर से झुंझुनूं जाते समय खंडेला में रुके। खंडेला सर्किल के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। विधायक सुभाष मील के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री को पार्टी का दुपट्टा पहनाया और फूल-मालाएं भेंट कीं। इस दौरान “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए गए।

संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा

उपमुख्यमंत्री बेरवा ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया। बेरवा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles