सीकर जिले के 484 स्काउट गाइड रोवर रेंजर राज्य पुरस्कार से सम्मानित
सीकर जिले के 484 स्काउट गाइड रोवर रेंजर राज्य पुरस्कार से सम्मानित
सीकर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य प्रशिक्षण केंद्र जगतपुरा जयपुर पर आयोजित राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार समारोह में हरीभाऊ बागडे महामहिम राज्यपाल राजस्थान के हस्ताक्षर एवं कर कमलों द्वारा सीकर जिले के विगत 4 वर्षों से उत्कृष्ट सेवा देने वाले एवं उच्च योग्यता हासिल करने वाले कर्मठ सेवाभावी एवं ऊर्जावान 484 सदस्यों जिसमें 374 स्काउट 66 गाइड 14 रोवर 30 रेंजर सम्मानित किया गया। जिनका प्रतिनिधित्व स्थानीय संघ श्रीमाधोपुर से नीतू शर्मा, रेंजर पंकज कुमार सैनी रोवर, स्थानीय संघ फतेहपुर से स्काउट मनीष, जयवर्धन, आदित्य, अमित, स्थानीय संघ अजीतगढ़ से गाइड नेहा व अक्षिता, स्थानीय संघ पाटन से गाइड कृतिका योगी, डिंपल मीणा अवार्ड प्राप्त करने के लिए सभी का प्रतिनिधित्व किया।
इस अवसर पर ओटाराम देवासी मंत्री राजस्थान सरकार, निरंजन आर्य स्टेट चीफ कमिश्नर स्काउट गाइड,राज्य सचिव पी सी जैन, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट पूरण सिंह शेखावत, राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुयश लोढ़ा, बन्ना लाल स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर स्काउट, सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट दामोदर प्रसाद शर्मा, सहायक राज्य संगठन आयुक्त गाइड नीता शर्मा उपस्थित रहे।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत, जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार जैमन,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह, रामचंद्र बगड़िया, बाबूलाल गुर्जर, सी.ओ. स्काउट गाइड बसंत कुमार लाटा ने सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033116


