12वीं बोर्ड में 20 प्राइवेट स्टूडेंट्स के फॉर्म जमा नहीं:स्टूडेंट्स ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, बोल-फीस ले ली पर फार्म नहीं भरे
12वीं बोर्ड में 20 प्राइवेट स्टूडेंट्स के फॉर्म जमा नहीं:स्टूडेंट्स ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, बोल-फीस ले ली पर फार्म नहीं भरे
गुढ़ागौड़जी : झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुढ़ागौड़जी के परीक्षा प्रभारी की कथित लापरवाही सामने आने के बाद 12वीं बोर्ड के 20 प्राइवेट स्टूडेंट्स का भविष्य संकट में आ गया। अगस्त में पूरे दस्तावेज और फीस जमा कराने के बावजूद फॉर्म नहीं भरे गए। शुक्रवार को जब प्रदेशभर में परीक्षा चल रही थी, तब प्रभावित स्टूडेंट्स न्याय की मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट झुंझुनूं पहुंचे।
पीड़ित स्टूडेंट्स निखिल कुमार, गौरव, रवि, सतीश सहित अन्य ने बताया कि उन्होंने अगस्त में ही 10वीं की अंकतालिका, अन्य जरूरी दस्तावेज और प्रति स्टूडेंट 800 रुपए परीक्षा शुल्क विद्यालय के परीक्षा प्रभारी मुकेश कुमार बुडानिया को जमा करवा दिया था। उस समय उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि 12वीं बोर्ड के फॉर्म भर दिए गए हैं और किसी प्रकार की चिंता नहीं है।
प्रवेश पत्र लेने पहुंचे तो सामने आई चूक
स्टूडेंट्स ने बताया कि 9 फरवरी को वे प्रवेश पत्र लेने स्कूल पहुंचे थे। वहां से उन्हें 11 फरवरी को आने को कहा गया। जब वे दोबारा स्कूल पहुंचे, तब उन्हें बताया गया कि उनके फॉर्म ही जमा नहीं हुए हैं। यह सुनकर स्टूडेंट्स और अभिभावक हैरान रह गए।

शिक्षक ने मानी गलती, स्टूडेंट्स को ओपन बोर्ड का विकल्प
स्टूडेंट्स का आरोप है कि परीक्षा प्रभारी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि भूलवश फॉर्म नहीं भेजे जा सके। इसके बाद उन्हें यह कहकर शांत करने की कोशिश की गई कि सितंबर में ओपन बोर्ड से परीक्षा दिलवा दी जाएगी। स्टूडेंट्स का कहना है कि एक शिक्षक की लापरवाही से उनका एक साल बर्बाद हो रहा है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं है।
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, थाने में भी दी रिपोर्ट
शुक्रवार को आक्रोशित स्टूडेंट्स और उनके परिजन जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। स्टूडेंट्स ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो इसके लिए स्कूल प्रबंधन और प्रशासन जिम्मेदार होगा। इससे पहले पीड़ित स्टूडेंट्स ने गुढ़ा थाना में भी संबंधित शिक्षक के खिलाफ लिखित रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की।
शिक्षा विभाग बोला, जांच कर होगी कार्रवाई
CBEO उदयपुरवाटी नरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। यह पता लगाया जा रहा है कि फॉर्म क्यों जमा नहीं हुए। जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033181


