करोड़ों बस्तियां उजड़ी -उजड़ कर बस गई तुझ में तेरी विरानी नहीं जातीं ए-शहर-ए-ख़ामोशा
करोड़ों बस्तियां उजड़ी -उजड़ कर बस गई तुझ में तेरी विरानी नहीं जातीं ए-शहर-ए-ख़ामोशा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरू : जिला मुख्यालय पर पूरानी कब्रिस्तान में चल रहे सफाई अभियान जो डॉ एफ एच गोरी सीनियर फिजिशियन, की प्रेरणा से एवं देखरेख में चल रहा है। जिसे आज पुरानी कब्रिस्तान जाकर, इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी मेंबर्स द्वारा देखा और अवलोकन किया गया, सभी ने यही कहा, कि “तबियत खुश हो गई” और कहां की कब्रिस्तान की साफ सफाई और रखरखाव बेहतरीन तरीके से हुआ है सभी ने सराहा कुछ रोज पहले शहर इमाम सैयद मोहम्मद अनवार नदीम उल कादरी ने भी कब्रिस्तान का अवलोकन किया था एवं डॉ गौरी और इमाम साहब ने मुस्लिम समाज से अपील भी की और सहयोग भी किया।

आज इस मौके पर नायब शहर इमाम सैयद मोहम्मद अबरार अहमद क़ादरी एवं शहर काजी मौलाना अहमद अली शाह मौजूद रहे और कहा कब्रिस्तान शहर-ए-खामोशा है। जो हर मोमिन की आखरी आराम-गाह है। इसलिए हर मोमिन को चाहिए कि जब वक़्त मिले तो कब्रिस्तान जरूर जाएं, और वहां जाकर साफ-सफाई करें और अपने मुताअल्लिकीन मरहूमीन और तमाम मोमिनीन- मोमिनात मरहूमीन के लिए मगफिरत और जन्नत में बुलंद दरजात के लिए दुआ करें।
कब्रिस्तान जाने से इंसान को अपनी आखरत और अपनी मौत याद आती है। इसी लिए हदीस शरीफ में कब्रिस्तान जाने का हुक्म फ़रमाया गया है। इंटेलेक्चुअल मुस्लिम सोसायटी के अध्यक्ष शौकत खान झारिया रिटायर्ड. एडिशनल कमिश्नर, अयूब खान रिटायर्ड एडिशनल एसपी, हाजी याकूब थीम समाज सेवी, रशिद खान मोयल शिक्षाविद्, रिटायर्ड प्रिंसिपल नजीर खान, उस्मान अंसारी, आरिफ काजी, हारून रशीद लुहार आदि मौजूद रहे। खान ने कहा अभी जो पुरानी कब्रिस्तान में साफ-सफाई और रख-रखाव की मुहिम जारी है, यह बहुत ही काबिल-ए-तारीफ़ मुहिम है। लिहाज़ा कब्रिस्तान में जाके इस मुहिम में जरूर हिस्सा लें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033045


