राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा का आगाज: जसरापुर केंद्र पर 86 विद्यार्थियों ने दिया अंग्रेजी का पेपर, तीन रहे अनुपस्थि
राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा का आगाज: जसरापुर केंद्र पर 86 विद्यार्थियों ने दिया अंग्रेजी का पेपर, तीन रहे अनुपस्थि
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। पहले दिन सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक अंग्रेजी विषय का प्रथम प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में आयोजित किया गया। जसरापुर के शहीद भीम सिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर कुल 86 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।
परीक्षा केंद्र प्रभारी प्रधानाचार्य सरोज ने बताया कि जसरापुर केंद्र पर कुल 89 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें दो निजी विद्यालय और दो राजकीय विद्यालयों के छात्र शामिल थे। निर्धारित समय पर परीक्षा शुरू हुई और सभी विद्यार्थियों को निर्धारित सीटों पर बैठाकर परीक्षा दिलाई गई। उन्होंने बताया कि बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा केंद्र पर आवश्यक सभी सुविधाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

केंद्र पर विद्यार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त प्रकाश और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा को नकल रहित और पारदर्शी बनाने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी तथा प्रवेश द्वार पर विद्यार्थियों की सघन जांच की गई। परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बनाए रखने के लिए विद्यालय स्टाफ पूरी तरह सक्रिय रहा और परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
परीक्षा देकर निकली छात्राओं मुस्कान, अवनी, अंजली, कविता, सरिता, पायल, रितिका और लाली ने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र संतुलित और पाठ्यक्रम के अनुरूप था। अधिकांश प्रश्न सीधे और समझने योग्य थे, जिससे उन्हें उत्तर लिखने में आसानी हुई। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने समय से पहले प्रश्नपत्र हल कर लिया और उत्तरों की पुनः जांच करने का भी पर्याप्त समय मिला। विद्यार्थियों ने आगामी विषयों की परीक्षाओं के लिए भी अपनी तैयारी पूरी होने का विश्वास जताया।
बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षाएं पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संचालित की जा रही हैं। शिक्षा विभाग और प्रशासन के अधिकारी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारू और निष्पक्ष बनी रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033416


