मनरेगा योजना में कटौती का नीमकाथाना में विरोध प्रदर्शन:कांग्रेस ने खिलाड़ियों की अनदेखी पर भी जताया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मनरेगा योजना में कटौती का नीमकाथाना में विरोध प्रदर्शन:कांग्रेस ने खिलाड़ियों की अनदेखी पर भी जताया विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नीमकाथाना : नीमकाथाना में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ ने मनरेगा योजना में कटौती, खिलाड़ियों की अनदेखी और युवाओं में बढ़ते नशे के विरोध में एसडीएम को गुरुवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश बाजीया के नेतृत्व में दिया गया।
ज्ञापन में बताया कि मनरेगा ग्रामीण भारत के गरीब, मजदूर, किसान और बेरोजगार युवाओं के लिए एक जीवन रेखा है। यह योजना रोजगार के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान करती है। हाल ही में मनरेगा के बजट और कार्य दिवसों में की गई कटौती से लाखों परिवारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी और पलायन बढ़ने की आशंका है, जिससे गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति और कमजोर होगी। खेल संबंधी प्रमुख मांगों में खिलाड़ियों को टीडीए नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया गया।
ज्ञापन में कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन 600 रुपए और राष्ट्रीय स्तर पर 1000 रुपए का अनुदान देने का नियम बनाया था, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में यह व्यवस्था केवल फाइलों तक सीमित है। साथ ही नीमकाथाना स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण शीघ्र शुरू करने, क्रिकेट मैदान में पिच बनाने और खेल मैदान की उचित देखरेख सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को अवगत कराया कि यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता और खिलाड़ी लोकतांत्रिक तरीके से विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव कर आंदोलन करेंगे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर राज्य स्तरीय खिलाड़ी और खेल प्रेमी महेश गुर्जर, अनिल काजला, जसवंत मीणा, श्रीराम गुर्जर, मोहित टेलर, देवेश जांगिड़, आयुष चौधरी, रमन गुर्जर, मनोज गुर्जर, अजय, कृष्ण सैनी, सुरेश खैरवा, देवेन्द्र बिजारणियां, बलवीर खैरवा, नरेश टेलर, वीरेंद्र स्वामी और रोहिताश सेठी सहित अनेक खिलाड़ी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033416


