पावर ग्रिड लाइन को लेकर वन अधिकारियों ने किया निरीक्षण:पेड़ों को होने वाले नुकसान को देखा, ग्रामीणों ने किया विरोध
पावर ग्रिड लाइन को लेकर वन अधिकारियों ने किया निरीक्षण:पेड़ों को होने वाले नुकसान को देखा, ग्रामीणों ने किया विरोध
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी उपखंड के गिरावड़ी स्थित भैरोंजी महाराज की बणी में प्रस्तावित पावर ग्रिड लाइन को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। मुख्य वन संरक्षक सीआर मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने वन क्षेत्र से गुजरने वाली लाइन के नक्शे और पेड़ों को होने वाले संभावित नुकसान का जायजा लिया।
लाइन बिछाने में हजारों पेड़ काटे जाने की आशंका
यह मामला सीकर से खेतड़ी की ओर बिजली लाइन बिछाने से जुड़ा है, जिसका काम स्कीपर पावर ग्रिड द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस लाइन के बिछाने से भैरोंजी महाराज की बणी के हजारों पेड़ कटने की आशंका है, जिससे वे नाराज हैं।
पेड़ों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने पहले उपखंड अधिकारी और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पावर ग्रिड लाइन का रूट बदलने की मांग की थी। जब उनकी सुनवाई नहीं हुई, तो वे उदयपुरवाटी उपखंड कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों पर गलत एनओसी जारी करने का भी आरोप लगाया था।
नष्ट होने वाले पेड़ों का आकलन किया
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य वन संरक्षक सीआर मीणा, सहायक वन संरक्षक हरेंद्र भाकर, कमल कुमार बांगड़वा, रेंजर धर्मवीर मील और वनपाल शाहरूख खान सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पावर ग्रिड लाइन के प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया और नष्ट होने वाले पेड़ों का आकलन किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनकी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी है।
ग्रामीण हजारों पेड़ों को बचाना चाहते हैं और उनका सुझाव है कि पावर ग्रिड कंपनी लाइन को गांव के दक्षिण दिशा से डाले। इससे न केवल पेड़ों की कटाई रुकेगी, बल्कि पक्षियों को भी स्थायी परेशानी से बचाया जा सकेगा। अपनी मांगों को मनवाने के लिए ग्रामीण भैरोंजी महाराज के मंदिर से झुंझुनू तक पैदल यात्रा कर चुके हैं, सद्बुद्धि यज्ञ किया है, मसाल जुलूस निकाला है और जिला कलेक्टर का पुतला भी फूंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि वे किसी भी स्थिति में पेड़ों को नुकसान नहीं होने देंगे।
ग्रामीणों की बड़ी सभा 14 फरवरी को
ग्रामीणों ने भैरोंजी महाराज की बणी के हजारों पेड़ बचाने के लिए लंबे समय से आंदौलन शुरू कर रखा है। ग्रामीणों की मांगे नहीं माने जाने से ग्रामीणों ने शनिवार को बड़ी सभा करने का ऐलान कर रखा है। उदयपुरवाटी उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने ग्रामीणों की सभा होगी।
ये रहे धरने पर शामिल
उपखंड कार्यालय के बाहर धरने पर एडवोकेट जितेंद्र सिंह गिरावड़ी, भोपाल गुर्जर, रोहिताश्व गुर्जर, ताराचंद गुर्जर, मुकेश गुर्जर, बजरंग लाल गुर्जर, शिवकरण गुर्जर, मुक्ति लाल वर्मा, लक्ष्मण सैनी, युवा नेता पंकज सैनी, नानूराम भोपा, गोवर्धन वर्मा, सुनील वर्मा, बंशीधर नायक, रोहिताश नायक, भैरूंराम गुर्जर, बन्नाराम कुमावत, हरीराम कुमावत, बंसी वर्मा, रामकुमार वर्मा, पिंकू कुमावत, पिंटू वर्मा, धर्मेन्द्र चौहान आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033581


